गजेंद्र सिंह शेखावत मानहानि मामला: सीएम गहलोत की अर्जी खारिज, चलेगा मानहानि का केस
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मानहानि मामले में सीएम अशोक गहलोत को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी है। जिसका मतलब है कि उन पर मानहानि का केस चलेगा।
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में मुख्यमंत्री गहलोत को आरोप मुक्त करने पर दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। सीएम गहलोत के खिलाफ मानहानि का मामला चलेगा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी है। सीेएम गहलोत को तगड़ा झटका लगा है। एसीएमएम हरजीत सिंह जयपाल की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। सीएम गहलोत ने मानहानि मामले में खुद को बरी रखने की मांग की थी। पिछली सुनवाई को गजेंद्र सिंह शेखावत के वकील ने सीएम गहलोत की अर्जी का विरोध किया था। आज इस मामले में सुनवाई हुई। दोपहर 2 बजे कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिकायतकर्ता के रूप में केन्द्रीय मंत्री शेखावत के अदालत में पेश नहीं होने के आधार पर आरोप मुक्त करने को लेकर याचिका दायर की थी। इस याचिका पर गहलोत और शेखावत के अधिवक्ताओं की ओर से दी गयी दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने 14 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
जानिए क्या है पूरा मामला?
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर बार-बार संजीवनी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। संजीवनी घोटाले में लाखों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी हुई है. इसके बाद गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसे सिरे से नकार दिया था और गहलोत के खिलाफ दिल्ली की अदालत में मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर सीएम गहलोत का कहना है कि उन्होंने जो कुछ भी कहा वो कथित घोटाले पर राजस्थान पुलिस की एसओजी की रिपोर्ट पर आधारित है।
इससे पहले सीएम हुए थे पेश
इससे पहले सीएम अशोक गहलोत वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे। राजस्थान बीजेपी के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत के मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें सीएम अशोक गहलोत भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे। गजेंद्र शेखावत ने गहलोत के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। जिसे लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई है। कोर्ट का ताजा फैसला सीएम अशोक गहलोत के लिए चुनाव से पहले झटके के तौर पर देखा जा रहा है। सियासी जानकारों का कहना है कि मानहानि मामले में सीएम अशोक गहलोत की आगामी दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती है।