ई- पेपर ऐप में फ्री शहर चुनें साइन इन

ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyTaurus Horoscope 19 September Love will happen today distance from office politics is necessary

वृषभ राशिफल 19 सितंबर: आज हो जाएगा प्यार, ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी है जरूरी

Taurus Horoscope Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Shrishti Chaubeyडॉ जेएन पांडे,नई दिल्लीTue, 19 Sep 2023 05:14 AM
ऐप पर पढ़ें

वृषभ राशिफल 19 सितंबर 2023: लव लाइफ को मजेदार बनाने के लिए मैच्योरिटी दिखाएं। दफ्तर में अपनी क्षमता साबित करने का कोई मौका हाथ से न जाने दें। स्मार्ट तरीके से लिया गया फाइनेंशियल डिसिजन आपको समृद्ध बनाएगा। वहीं, आज आपका स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा।

लव राशिफल- वृषभ राशि के कुछ लोगों किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको हो जाएगा प्यार, वो भी किसी ऐसे वैसे से नहीं, बल्कि उस व्यक्ति से जिसे आप लंबे समय से जानते हैं। वृषभ राशि की कुछ महिलाओं को आज ऑफिस कलीग या क्लासमेट प्रपोज कर सकते हैं। जो लोग पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, वे माता-पिता की रजामंदी से इसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का विचार कर सकते हैं। वृषभ राशि की महिला जातकों को आज रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आज रात रोमांटिक डिनर का प्लान करें,  जहां आप अपने पार्टनर को परिवार से भी रूबरू करा सकें।

करियर राशिफल- दिन के पहले भाग में छोटी-मोटी रुकावटों के बावजूद आप डेडलाइन्स को पूरा करने में सफल रहेंगे। नई-नई ज्वाइनिंग हुई है तो वरिष्ठों का ध्यान खींचने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। ऑफिस की फालतू की पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपने असाइनमेंट्स पर ध्यान दें। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को टारगेट पूरा करने में कठिनाई हो सकती है। व्यवसायियों को नए साझेदार मिलेंगे और फंड्स भी आसानी से मिल जाएंगे।

आर्थिक राशिफल- धन के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। दिन के पहले भाग में छोटी-मोटी वित्तीय परेशानियों के बावजूद, जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कुछ वृषभ राशि वाले संपत्ति से जुड़ी कानूनी लड़ाई जीतेंगे तो कुछ महिला जातक अपने भाई-बहनों के साथ वित्तीय विवादों को सुलझाएंगी। वाहन खरीदने के लिए दिन का दूसरा पहर शुभ रहने वाला है। कुछ वरिष्ठ लोग आज बच्चों को गिफ्ट्स दे सकते हैं।

सेहत राशिफल- आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कोई बड़ी बीमारी नहीं सताएगी। महिलाओं को छोटी-मोटी समस्याएं परेशान करेंगी और सिरदर्द भी हो सकता है। वहीं, उम्रदराज लोगों को सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
 

zz link: zz