ई- पेपर ऐप में फ्री शहर चुनें साइन इन

ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope Amazing coincidence tomorrow on Ganesh Chaturthi after 300 years these zodiac signs will get great benefits

300 साल बाद Ganesh चतुर्थी पर बेहद शुभ संयोग, इन राशियों का चमक जाएगा भाग्य

Rashifal Ganesh Chaturthi 2023: इस बार गणेश चतुर्थी पर 300 सालों के बाद बेहद ही अद्भुत योग बन रहे हैं। इसलिए आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग किन राशियों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

Shrishti Chaubeyलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 19 Sep 2023 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

Horoscope Ganesh Chaturthi: हर साल गणेश चतुर्थी का त्यौहार ज्ञान और सुख समृद्धि के देवता गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी पर 300 सालों के बाद बेहद ही अद्भुत योग बन रहे हैं। मंगलवार 19 सितंबर के दिन 300 सालों के बाद ब्रह्म योग और शुक्ल युग में बप्पा घर-घर विराजेंगे। यह त्यौहार 10 दिनों तक चलता है फिर आनंद चतुर्दशी के दिन गणपति जी का विसर्जन किया जाता है। वहीं, गणेश चतुर्थी का शुभ दिन कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी रहने वाला है। इसलिए आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी के अद्भुत योग किन राशियों के लिए फायदेमंद माने जा रहे हैं।

300 साल बाद गणेश चतुर्थी पर अद्भुत संयोग, ज्योतिषाचार्य से जानें शुभ मुहूर्त, योग, तिथि, नक्षत्र व सबकुछ

मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी का दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है। इस राशि के लोगों का गणेश जी की कृपा से भाग्य साथ देगा। सालों से रुके हुए कम रफ्तार पकड़ेंगे। जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। बिजनेस करें लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा माना जा रहा है। गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाएं।

तुला राशि 
गणेश चतुर्थी के अद्भुत योग तुला राशि के लोगों के लिए फायदेमंद माने जा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। गणेश जी की कृपा से आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आपकी शत्रु भी आज आपका साथ देंगे लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। मीठी वाणी बोलकर आप सभी का जीत दिल जीत सकते हैं। गणेश जी के मस्तक पर दूर्वा घास चढ़ाएं।

गणेश चतुर्थी 2023: कल मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, जानें मूर्ति स्थापना और पूजा की सही विधि, नोट करें पूजन सामग्री की लिस्ट

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए गणेश चतुर्थी का दिन लाभदायक माना जा रहा है। भगवान गणेश जी की कृपा से आपके सभी प्रयास सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। वहीं, कन्या राशि के लोगों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। गणेश जी को पीले रंग के पुष्प अर्पित करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

zz link: zz