ई- पेपर ऐप में फ्री शहर चुनें साइन इन

फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsMirzapur fame Vikrant Massey wife and actress Sheetal Thakur pregnant

विक्रांत मैसी के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, पिछले साल एक्ट्रेस शीतल ठाकुर संग हुई थी शादी

मिर्जापुर फेम एक्टर विक्रांत मैसी के घर खुशियां ही खुशियां आने वाली हैं। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर प्रेग्नेंट हैं। विक्रांत और शीतल ने पिछले साल फरवरी में एक निजी समारोह में शादी की थी।

Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईMon, 18 Sep 2023 08:58 PM
ऐप पर पढ़ें

'मिर्जापुर' फेम एक्टर विक्रांत मैसी ने पिछले साल अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ शादी की थी। शादी की रस्में बहुत सिंपल तरीके से हुईं। बाद में कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की। अब कपल अपनी जिंदगी की नई जर्नी शुरू करने वाला है। उनके घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर प्रेग्नेंट हैं। शीतल ने रक्षाबंधन पर तस्वीर शेयर की थी जिसे देखकर कई यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए थे।

एक्साइटेड हैं दोनों
विक्रांत और शीतल की मुलाकात ऑल्ट वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के सेट पर हुई थी। ई-टाइम्स ने एक्टर के करीबी के सूत्र के हवाले बताया कि कपल पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है। इस वक्त दोनों बहुत खुश हैं और जिंदगी की नई पारी को लेकर एक्साइटेड हैं। अभी तक विक्रांत और शीतल ने इस बारे में आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है।

सिंपल तरीके से की थी शादी
विक्रांत और शीतल साल 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 18 फरवरी  2022 को उन्होंने सात फेरे लिए। शादी की तस्वीर शेयर करते हुए विक्रांत ने लिखा, 'सात सालों का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया।' 

फिल्मों में बिजी विक्रांत
विक्रांत को हाल ही में 'मेड इन हेवेन 2' में देखा गया। इससे पहले उनकी फिल्म 'गैसलाइट' आई थी जिसमें सारा अली खान और चित्रांगदा सिंह भी अहम रोल में थीं। विक्रांत की आने वाली फिल्म 'सेक्टरर 36', '12वीं फेल' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' है। 
प्रेग्नेंसी की वजह से शीतल ने अभी काम से ब्रेक ले रखा है। वह आखिरी बार 2022 में म्यूजिक वीडियो 'जिन्ना रोई आन' में दिखाई दीं।

zz link: zz